हजारीबाग में ‘एक शाम आजादी के नाम’, 22 कला दलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

17हैज9में- पुरस्कार के साथ तरंग ग्रुप के कलाकार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के टाउन हॉल में आयोजित 'एक शाम आजादी के नाम' कार्यक्रम में देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विज्ञापन

हजारीबाग: ‘एक शाम आजादी के नाम’ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन टाउन हॉल में किया गया. कार्यक्रम देशभक्ति, कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संगम रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई. इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से मिली है. देशभक्ति केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देना ही सच्ची देशभक्ति है.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नशा मुक्ति एवं भोजन की बर्बादी पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गयी. इस अवसर पर करीब 22 कला दलों एवं संस्थानों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, समूहगान एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. विभिन्न कला दलों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. मंच संचालन संजय तिवारी ने किया.

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

वीर शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता की पत्नी शांति देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समाजसेवी सोमा डे अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, निर्मल जैन, डॉ. अमला राणा, संजय कुमार सिंह एवं जेपी जैन सहित अन्य लोगों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान दिया गया.

मौके पर सावंत इंटर कॉलेज के निदेशक रामकिशोर सावंत, प्रदीप पाठक, सुबोध सिन्हा, राजीव रंजन मिश्रा, डॉ. भैया असीम, शैलेंद्र यादव, राकेश गुप्ता, हंसराज लोहरा, दीपक पसरीचा, अजय साव, विजय दुबे एवं बबलू सिन्हा उपस्थित थे.

तरंग ग्रुप हजारीबाग के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘एक शाम आजादी के नाम’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का एक प्रयास है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola