JSSC CGL रद्द करने की मांग पर इचाक में छात्रों ने निकाला विरोध मार्च, 20 अगस्त को CM आवास घेराव की दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला के साथ विरोध मार्च करते आदर्श युवा संगठन के युवा : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में सीजीएल और जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर इचाक के युवाओं ने विरोध मार्च निकाला. सरकार को घेराव की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

इचाक: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन इचाक के युवाओं ने भी किया. रविवार को आदर्श युवा संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला और तख्ती लेकर इचाक बाजार में विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल रद्द करो, सीट बेचना बंद करो, शिक्षा का व्यवसायीकरण बंद करो के नारे लगाये.

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा छात्रों की मांग जायज है, सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने सरकार को चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी जाती तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा की छात्रों की मांग जायज है ,सरकार को छात्र की बात सुननी चाहिए. गजेंद्र प्रजापति ने कहा की जब तक जेपीएससी ,जेएसएससी सीजीएल रद्द नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा.

इन छात्रों की आंदोलन में रही मौजूदगी

आंदोलन में छात्र नेता साजन कुमार मनीष कुमार ,मुकेश कुमार, रंजीत कुमार कमल कुमार दास, रवि यादव , राजकुमार मेहता, संदीप कुमार, रोहित कुमार, कुणाल कुमार, बिट्टू कुमार, शंकर कुमार मेहता, शक्ति कुमार, लक्ष्मण कुमार आदि शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola