विनोबा भावे विश्वविद्यालय बनेगा ड्रोन हब, AI पर भी होगा काम, कुलपति बोले- अगली बार नैक में A ग्रेड का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

16हैज13में- कुलपति झंडोतोलन करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय को ड्रोन हब और एआई केंद्र बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को समारोह का आयोजन विनोदनी पार्क में किया गया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण के बाद कुलपति ने परेड का निरीक्षण किया. संत कोलंबा कॉलेज, मार्खम कॉलेज, अन्नदा कॉलेज की एनसीसी इकाइयां, सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली का घोष दल, सुरक्षा कार्ड की टुकड़ी, यूसेट, लॉ कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा कंप्यूटर साइंस विभाग की इकाइयों ने मार्च पास्ट की प्रस्तुति की. विभिन्न कॉलेजों एवं विभागों की ओर से झांकी तथा समूह गान पेश किया.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस वर्ष झंडोत्तोलन से ठीक पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ. राष्ट्रीय गीत के बाद कुलपति ने ध्वजारोहण किया. यूसेट तथा योग केंद्र के विद्यार्थियों ने शानदार अंदाज में योग की प्रस्तुति दी. विभावि कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय केवल हजारीबाग के लिए नहीं बल्कि पूरे देश का एक आइकन विश्वविद्यालय बने. डॉ शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सब के सहयोग से अगली बार विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड प्राप्त करेगा. बताया कि आने वाला युग टेक्नोलॉजी का है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विश्वविद्यालय में खूब काम हो रहा हैं. एआई एंड वूमेन से लेकर एआई से मातृशक्ति की अवधारणा को समझाया. कुलपति ने पीएम उषा के संयोजक डॉ अरुण कुमार मिश्रा की सराहना की. उन्होंने इसराइल और ईरान युद्ध की चर्चा की. ड्रोन प्रविधि के महत्व को बताया. कहा कि ड्रोन हब के रूप में इस विश्वविद्यालय को विकसित करने की योजना बन रही है. कुलपति ने बताया कि एक महिला छात्रावास क्रियाशील कर दिया गया है. डीएसडब्ल्यू डॉ विकास कुमार और सीसीडीसी प्रो मिथिलेश कुमार सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है.

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन की नीति को अपनाते हुए विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए अनेकों किताब और पत्रिकाओं का सब्सक्रिप्शन किया है. झांकी में लाइब्रेरी साइंस एवं समूह गान में केबी कॉलेज प्रथम हजारीबाग. स्वंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झांकी में लाइब्रेरी साइंस विभाग को प्रथम स्थान, केबी महिला महाविद्यालय को द्वितीय स्थान एवं संत कोलंबा कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. अन्नदा कॉलेज की झांकी को एक विशेष पुरस्कार दिया गया. समूह गान में केबी महिला कॉलेज को प्रथम स्थान, अन्नदा कॉलेज को द्वितीय एवं यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola