हजारीबाग में तिरंगे की शान, विकास का बखान; DC ने गिनाईं उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन

आयुक्त के द्वारा सम्मानित होते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कर्जन मैदान में आयोजित की गयी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी. डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड आंदोलनकारियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया गया.

विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और शहीदों के बलिदान से मिली आजादी हमारे लिए गौरव के साथ राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी भी है.लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करते हुए विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई में 2,82,631 महिला लाभुकों को सम्मान राशि दी गयी. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 2.43 लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन मिल रही है. पिछले छह माह में 14,481 नये लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा गया है. जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 2.10 लाख से अधिक घरों में नल से पेयजल पहुंचाने की जानकारी दी. समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित रामदुलारी देवी, हीरा रानी, कलावती देवी और बेला देवी को सम्मानित किया गया. वहीं शहीद सैनिकों के आश्रित हरजीत कौर बक्शी, सरस्वती देवी, शांति देवी, बिरसी देवी, एतवारी देवी और पूनम बारला को भी सम्मान मिला.

बरही बैंक डकैती कांड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए एसपी हजारीबाग और उनकी टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. आयुक्त ने आयुक्त आवासीय कार्यालय और प्रमंडलीय कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया. मौके पर डीआइजी अंजनी कुमार , उपायुक्त हेमंत सती, एसपी अमन कुमार, डीडीसी रिया सिंह समेत प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola