बरकट्ठा में सड़क हादसे से लेकर मारपीट तक, अलग-अलग घटनाओं में 3 घायल; एक रेफर
बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना और मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।
हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाघमारा पिपचो, जयनगर निवासी फूल कुमारी (38 वर्ष), पति दिनेश कुमार यादव घायल हो गयीं. दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आयीं. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.
वहीं, बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में घंघरी निवासी शबनम खातून (30 वर्ष), पति आमीन अंसारी और कोषमा निवासी रौशन साव (60 वर्ष), पिता जीबलाल साव घायल हो गये. दोनों घायलों को भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया.
अलग-अलग घटनाओं में घायल तीनों लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल फूल कुमारी को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए