जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों ने फूंका पुतला, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन करते छात्र | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में छात्रों ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. परीक्षा रद्द करने की मांग तेज हुई.

विज्ञापन

हजारीबागः जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को हजारीबाग में छात्रों ने प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान में जुटे. यहां से छात्रों ने रैली निकाली और जिला बोर्ड चौक पहुंचे. इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग

छात्रों ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असंतोष है. उनका आरोप है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं से छात्रों का भरोसा प्रभावित हुआ है. छात्रों ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की.

20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा. जिला बोर्ड चौक पर छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया. छात्रों ने कहा कि वे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता चाहते हैं. सरकार को अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सके.

ये भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर




विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola