हजारीबाग में आयुक्त का औचक निरीक्षण, मनरेगा-RTI के काम पर जतायी नाराजगी, 15 दिन में लंबित मामले निपटाने का निर्देश
आयुक्त को स्वागत करते सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और सभी लंबित सरकारी योजनाओं को 15 दिनों में पूरा करने का आदेश दिया है।
हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया.
मनरेगा और आरटीआइ के कार्यों पर जतायी नाराजगी
प्रखंड कार्यालय में मनरेगा, सहकारिता, कृषि, सूचना का अधिकार, उच्च न्यायालय में लंबित मामले, केस बुक और कर्मियों के बीच कार्य आवंटन की समीक्षा की गयी. मनरेगा व आरटीआइ से संबंधित कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जतायी. उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए 15 दिनों में योजनाओं की लंबितता समाप्त करने का निर्देश दिया.
उप विकास आयुक्त को पेंशन, साइकिल वितरण समेत अन्य योजनाओं की नियमित निगरानी करने को कहा.
राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
अंचल कार्यालय में राजस्व संग्रहण, जमाबंदी, म्यूटेशन, नीलाम पत्र वाद, प्रमाण-पत्र, भू-अर्जन और सरकारी भूमि से अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा हुई. आयुक्त ने राजस्व लक्ष्य पूरा करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.
आम लोगों को आय, जाति व आवासीय प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध कराने को कहा. पाठ परियोजना के लिए शेष भूमि अधिग्रहण व लंबित मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समय में कार्य नहीं होने पर सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









