SBMCH में पुलिस पिकेट होगा दुरुस्त? शवों के पंचनामा से लेकर चोरी-पॉकेटमारी तक के मुद्दे पर SP से हुई बात
एसपी अमन कुमार से मिलते रंजन चौधरी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की गई।
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने एसपी अमन कुमार से मुलाकात की. उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों का इंक्वेस्ट (पंचनामा) बनाने में होने वाली देरी से परिजनों को हो रही परेशानी से अवगत कराया.
पुलिस केस वाले मरीजों का बयान लेने सहित अन्य प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने का आग्रह किया. अस्पताल पिकेट में सक्रिय और संवेदनशील पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गयी. श्री चौधरी ने अस्पताल परिसर में चोरी, पॉकेटमारी, स्नैचिंग और अव्यवस्थित ट्रैफिक पर भी कार्रवाई की मांग की. एसपी अमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









