श्रीराम जन्मोत्सव पर दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने निकाली झांकी

Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 03 Apr 2025 4:39 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़ एक कला का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित किया.

विज्ञापन

चौपारण. विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के तत्वावधान में बच्छई डुमरी में श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य झांकी निकली गयी. झांकी का शुभारंभ मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक एवं विश्व हिंदू परिषद प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. झांकी में जय श्रीराम के उदघोष से क्षेत्र गूंज उठा. कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़ एक कला का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित किया. मौके पर जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, बजरंग दल विभाग मंत्री प्रशांत सिंह, नंदकिशोर कुमार, मुनेश्वर कुमार, विकी प्रजापति, रितेश साहू, ऋषिकेश मेहता, राजेश मेहता, ममता कुमारी, सुनैना गुप्ता, दिनेश साहू सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola