नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन
नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा

नर्सिंग होम में तोड़फोड़, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड जाम किया

विज्ञापन

: नर्सिंग होम में तोड़फोड़, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड जाम किया बरही. बरही के छोटकी चलंगा की रहने वाली 22 वर्षीया किरण देवी (पति चरकू सिंह) की मौत करियातपुर स्थित निजी नर्सिंग होम रामकृष्ण चैरिटेबल में प्रसव के क्रम में मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. गुस्साये परिजनों ने नर्सिंग होम पहुंच कर तोड़फोड़ की. सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नर्सिंग होम के पास जीटी रोड जाम कर दिया. परिजन उक्त निजी नर्सिंग होम के संचालक डॉ भुनेश्वर व सिजेरियन करने वाले डॉ मुन्ना कुमार साव की गिरफ्तारी और दस लाख रुपये हर्जाना की मांग कर रहे थे. परिजन मौत के लिए नर्सिंग होम व डॉक्टर को जिम्मेवार बता रहे थे. सूचना पर बरही थाना प्रभारी आभास कुमार दल बल के साथ पहुंचे और आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम करीब 11 बजे हटा लिया गया. क्या है मामला : जानकारी के अनुसार किरण देवी को प्रसव के लिए उक्त नर्सिंग होम में रविवार की शाम करीब चार बजे लाया गया था. नर्सिंग होम में डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया. उसने एक बच्ची को जन्म दिया. बाद में किरण देवी की स्थिति बिगड़ गयी, तो उसे नर्सिंग होम की एंबुलेंस से आनन फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार व भाजपा नेता रमेश ठाकुर ने बताया कि उक्त नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान लापरवाही के चलते पहले भी कई प्रसूता की मौत की घटना हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola