18 को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे सहायक अध्यापक

Updated:
विज्ञापन
18 को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे सहायक अध्यापक

मांगें पूरी होने तक रांची से वापस नहीं लौटने की शपथ

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय मैदान में हुई. अध्यक्षता राघवेंद्र लाल ने की. संचालन चांद उर्फ नईम अंसारी ने किया. बैठक में कहा गया कि संघ के निर्देशानुसार 12 अप्रैल को अपने-अपने विधायक को मांग पत्र सौंपना तथा 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव सुनिश्चित है. इसमें सभी सहायक अध्यापकों को भाग लेना अनिवार्य है. बैठक में कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उमा कुमारी, सचिव अरुण कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम किशोर पांडेय, प्रवक्ता राजेश यादव, उप कोषाध्यक्ष कपिल देव यादव, उप सचिव नारायण रविदास, उप प्रवक्ता मंजू कुमारी चुने गये. सहायक अध्यापकों ने मांग पूरी होने के बाद ही रांची से वापस आने की शपथ ली. बैठक में संतोष कुमार, राजू साव, महेश मुर्मू, राजेश प्रसाद यादव, मुंशी महतो, नारायण कुमार रविदास, अनिल कुमार, किशन हांसदा, राजेंद्र कुमार, किशोर महतो, चंपा कुमारी, उमा कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola