राज्य सरकार के खिलाफ 23 अगस्त को जनाक्रोश रैली

कटकमसांडी प्रखंड पूर्वी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई.
प्रतिनिधि, कटकमसांडी कटकमसांडी प्रखंड पूर्वी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई. 23 अगस्त को होने वाले झारखंड सरकार के खिलाफ युवा जनाक्रोश रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक उपाध्यय, जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पू शामिल हुए. अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और पार्टी हमपर जो विश्वास कर मंडल अध्यक्ष बनाकर सुशोभित किया इसके लिए मैं जिले के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सांसद मनीष जायसवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं. मौके पर जिप सदस्या मंजू नंदनी मुखिया पिंकी राणा केपी ओझा, किशोरी राणा, रामकुमार मेहता, अशोक राणा, मुनेश ठाकुर, मुखिया नारायण साव, वीरेंद्र कुमार वीरू, धनुसधारी मेहता, रामु राम, बिनोदनन्द सिंह, मनीष ठाकुर, वीरेंद्र ओझा, विकाश मेहता, भोला राणा, कृष्णा यादव, उपेंद्र कुशवाहा, मदन ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










