निर्धारित समय पर ही जुलूस निकालें: पुलिस

रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
केरेडारी. रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने की. संचालन केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने किया. सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने को कहा. थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें. सभी लोग अपने-अपने त्योहार में संयम बरतें व निर्धारित समय पर ही मेला जुलूस को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करायें. बैठक में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, सुरेश साव, शमीम मियां, सलामत अंसारी, आशेश्वर यादव, एसआई टिंकू कुमार, बालेश्वर कुमार, दिनेश साव, नरेश कुमार महतो, तापेश्वर साव, झरीलाल महतो, पार्वती देवी, बैजनाथ महतो, सुरेश साव, राम स्वरूप ओझा, देवनारायण राणा, निरंजन साव समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सलाउद्दीन
सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










