स्कूटी पुल के डिवाइडर से टकरायी, चालक को ट्रक ने रौंदा

हजारीबाग-बरही पथ के नगवां सिवाने पुल के पास सड़क हादसा
दुखद: हजारीबाग-बरही पथ के नगवां सिवाने पुल के पास सड़क हादसा चारों दोस्त एक स्कूटी से इचाक उरूका जा रहे थे इचाक. हजारीबाग-बरही पथ पर स्थित नगवां सिवाने पुल के डिवाइडर से एक स्कूटी टकरा गयी. इस हादसे में स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क पर गिर गये. इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (सीजी 04 एमक्यू-9963) ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चालक शुभम कुमार (पिता अरुण राम) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वह सिंदूर करकरी गांव का रहने वाला था. इस घटना में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें मोहित कुमार (सियारी गांव), शेखर कुमार (उरूका) और संजय रक्षित (ओकनी मुहल्ला) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. कोर्रा पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को दिन के करीब 11.20 बजे की है. जानकारी के अनुसार, सभी चार दोस्त स्कूटी (जेएच02बीएन-1219) से इचाक उरूका जा रहे थे. इसी बीच नगवां सिवाने पुल के पास अनियंत्रित होकर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी. इसमें स्कूटी चालक शुभम सड़क पर गिर गया. पीछे से आ रहे 18 चक्का ट्रक ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इचाक पुलिस ने इचाक मोड़ के समीप से ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक शुभम कुमार उच्च विद्यालय सिंदूर का छात्र था. पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










