आस्था का प्रतीक है सरहुल : मनोज यादव

Updated:
विज्ञापन
आस्था का प्रतीक है सरहुल : मनोज यादव

रानीचुआं पंचायत के कुटमा फुटबॉल मैदान में सरहुल धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया.

विज्ञापन

: रानीचुआं पंचायत के कुटमा फुटबॉल मैदान में मनाया सरहुल बरही. रानीचुआं पंचायत के कुटमा फुटबॉल मैदान में सरहुल धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव थे. सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा की गयी. प्रकृति के देवता और अच्छी फसल के लिए अच्छी बारिश की कामना की. विधायक ने मांदर बजा कर लोगों के साथ खूब झूमे. विधायक ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है. इसके प्रति हमारी गहरी आस्था है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है. हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का स्मरण कराता है. मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, रमेश ठाकुर, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, मो क्यूम अंसारी, मुन्ना यादव, उपमुखिया किरण देवी, ब्रह्मदेव यादव, राजकुमार यादव, मिथलेश यादव सहित अन्य शामिल थे. संचालन हीरालाल हांसदा और मोहन हांसदा ने संयुक्त रूप से किया. महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहन हांसदा, उपाध्यक्ष रामेश हांसदा, सचिव सूरज हेंब्रम, उप सचिव बाबूलाल मुर्मू, कोषाध्यक्ष सोनाराम हांसदा, समिति सदस्य संतोष हांसदा, राजेश हेंब्रम, अजय मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू, सुरेश हांसदा आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola