ePaper

एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन पर डेंटल हाॅस्पिटल में व्याख्यान

Updated at : 08 Jul 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन पर डेंटल हाॅस्पिटल में व्याख्यान

हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हाॅस्पिटल में सोमवार को बीडीएस व एमडीएस छात्रों के बीच एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग.

हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हाॅस्पिटल में सोमवार को बीडीएस व एमडीएस छात्रों के बीच एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ. डॉ एसके कथरिया ने एंटी-रैगिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी. प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण ने रैगिंग से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में बताने का अनुरोध किया. एंटी-रैगिंग सेल व डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ एसके कथरिया ने शुभारंभ कर एंटी-रैगिंग पर व्याख्यान दिया. डॉ एसके कथरिया ने छात्रों के साथ रैगिंग के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि कॉलेज समुदाय के भीतर सम्मान और समावेसिता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने छात्रों को किसी भी प्रकार की रैगिंग में भाग नहीं लेने की सलाह दी. कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित और रैगिंग मुक्त वातावरण बनाने की बात कही. प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण ने रैगिंग की रोकथाम और निषेध पर जोर दिया. प्राचार्य व उप प्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव ने एसके कथरिया को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन ओरल मेडिसिन और रेडियोलॉजी विभाग के प्रो डॉ सौम्या वर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola