गुरुडीह जंगल में सात एकड़ में लगी पोस्ते की खेती नष्ट की

पोस्ते की खेती करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है.
कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के गुरुडीह जंगल में पोस्ते की खेती को बुधवार को कटकमसांडी पुलिस ने नष्ट किया. इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि करीब सात एकड़ में पोस्ता की खेती अवैध रूप से की गयी थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया. पोस्ते की खेती करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. चिह्नित होने के बाद उनके खिलाफ इएनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जायेगा. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार दल बल के साथ उपस्थित थे.
मोबाइल छीन कर ट्रांजेक्शन करने के मामले में एक हिरासत में
हजारीबाग. मोबाइल छिनतई कर ऑनलाइन निकासी करने के मामले में इचाक पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया व्यक्ति पदमा का रहने वाला है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध मे इचाक पुलिस कुछ बताने से इनकार कर रही है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग शहर के किसी व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई कर आरोपी ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया है. अन्नदा कॉलेज मोड़ एवं झिंझरिया पुल हजारीबाग के पास संचालित सीएससी सेंटर से 50 हजार एवं 25 हजार रुपये की निकासी कर लेने से यह मामला जुड़ा हुआ है. इस संबंध में भुक्तभोगी ने एक सप्ताह पूर्व थाना में आवेदन दिया था.चोरी के शक में गुलगुलिया गैंग को पुलिस ने खदेड़ा
कटकमसांडी. पेलावल पुलिस ने छड़वा बाजार परिसर से चोरी के शक में गुलगुलिया गैंग को खदेड़ा. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिछले चार दिनों से गुलगुलिया गिरोह छड़वा बाजार परिसर के पास डेरा जमाये हुए था. क्षेत्र में हाल के दिनों में पॉकेटमारी व छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली, इसके बाद उनलोगों को खदेड़ा गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




