PM मोदी कल आयेंगे हजारीबाग, सुबह 5 बजे से इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Oct 2024 8:59 AM
पीएम मोदी कल हजारीबाग दौरे पर आ रहे हैं. जहां वे जनजातीय उन्नत ग्राम योजना की शुरूआत करेंगे. उनके पूरे कार्यक्रम की जानकारी मिल चुकी हैं.
हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक दिवसीय दौरे पर दो अक्तूबर को झारखंड आ रहे हैं. वे दिल्ली से विशेष विमान से दोपहर 1:10 बजे रांची पहुंचेंगे. यहां से वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग जायेंगे. जहां सबसे पहले वे विनोबा भावे विवि परिसर में ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे. झारखंड में इसके लिए 4000 गांवों को चुना गया है. पीएम कई एकलव्य विद्यालयों का उदघाटन करेंगे. साथ ही ‘पीएम जनमन कार्यक्रम’ का शुभारंभ करेंगे.
परिवर्तन यात्रा महासभा को करेंगे संबोधित
वहीं, पीएम मोदी (PM Modi) हजारीबाग के मटवारी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. इसके अलावा भाजपा के ‘परिवर्तन यात्रा महासभा’ को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग से वापस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगे. यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जायेंगे.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट नो ड्रोन जोन घोषित, निषेधाज्ञा :
रांची प्रशासन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैरागलाइडिंग और हॉट एयर बलून पर पूर्ण रूप से रोक लगायी है. इसको लेकर रांची के सदर एसडीओ ने नो ड्रोन जोन घोषित किया है. इस क्षेत्र में दो अक्तूबर को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी.
मिनट टू मिनट
दोपहर 1:10 बजे : विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग
दोपहर 1:30 बजे : हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवानगी
दोपहर 1:55 बजे : हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग
दोपहर 2:00 बजे : विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम स्थल
दोपहर 2:45 बजे : मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना
शाम 5:05 बजे : हेलीपैड से रांची के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना
शाम 5:30 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन
शाम 5:45 बजे : विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










