देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें : आयुक्त

Updated at : 27 Jan 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें : आयुक्त

गणतंत्र दिवस की धूम, कर्जन ग्राउंड में आयुक्त ने ध्वजारोहण किया

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की धूम, कर्जन ग्राउंड में आयुक्त ने ध्वजारोहण किया, प्रतिनिधि हजारीबाग जिले में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. कर्जन ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम हुआ. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी. परेड का निरीक्षण किया. मौके पर डीआइजी संजीव कुमार, डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीडीसी इश्तियाक अहमद, अपर समाहर्ता संतोष सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. आयुक्त ने कहा देश एवं राज्य अपने कुशल नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, प्रशासनिक गतिशीलता, आधारभूत संरचना के निर्माण व भाईचारगी के नये आयाम की ओर अग्रसर है. जरूरत है हम सभी एकजुट रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करें. उन्होंने कहा कि निष्ठा एवं ईमानदारी से हर चुनौतियों का सामना कर देश व राज्य के विकास में भागीदार बनें. एक-एक गांव में स्कूल हो वहां शिक्षक मौजूद रहें, अस्पताल में डॉक्टर मिले, दवा उपलब्ध रहे, हर घर में पीने का स्वच्छ पानी और शौचालय की सुविधा हो, ऐसी व्यवस्था करें. विकास का काम सुदूरवर्ती गांव के अंतिम पायदान तक पहुंचना चाहिए. आयुक्त ने कहा जिले का तीव्र गति से विकास हो रहा है. पलायन रोकने के लिए न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार दिवस का सृजन कर मनरेगा से संचालित कार्यों का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचा है. बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है. खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया गया है. खेल के संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 1346 एकड़ भूमि पर सफलतापूर्वक फलदार वृक्षों का रोपण किया गया है. इसका लाभ सीधे तौर पर किसान उठा रहे हैं. पीएम आवास, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर आवास, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पेंशन, महिला सशक्तीकरण, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान, महिला एवं बाल विकास पूरक पोषाहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी एवं अन्य तमाम योजना के लाभ से लाभार्थी जुड़े हैं. झांकी निकाली : मौके पर जिले भर के विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी कार्य योजना को लेकर झांकी निकाली. इसमें बेहतर झांकी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनके विभाग की कार्यों की प्रशंसा की गयी. झांकी में प्रथम पुरस्कार परिवहन विभाग, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा व तृतीय पुरस्कार ग्रामीण विकास विभाग को मिला है. शिक्षा व जनसंपर्क विभाग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. बीएसएफ मेरू की सेना, एनसीसी कैडेट एवं जिला बल के जवान परेड में शामिल हुए. वहीं, कई स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की रक्षा में वीरगति प्राप्त उनके परिजनों को अधिकारियों ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola