झील में मिला नवजात का शव

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
झील में मिला नवजात का शव

सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी, जहां एक मां ने अपने नवजात शिशु के शव को हजारीबाग झील के किनारे छोड़ दिया.

विज्ञापन

हजारीबाग. सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी, जहां एक मां ने अपने नवजात शिशु के शव को हजारीबाग झील के किनारे छोड़ दिया. शव को एक कार्टन में झील के किनारे फैली जलकुंभी पर रखा गया था. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने जब कार्टन देखा, तो उन्हें संदेह हुआ. उन्होंने तुरंत मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार को सूचना दी. नीरज कुमार ने कार्टन को निकाला और खोलते ही उसमें नवजात शिशु का शव देखकर सभी लोग हैरान रह गये. संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि शिशु के शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola