ePaper

अरविंद कुमार राणा बनें हजारीबाग के नये मेयर, सभी 36 वार्ड के विजेताओं का देखें नाम

Updated at : 27 Feb 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Arvind Kumar Rana

हजारीबाग के नये मेयर अरविंद कुमार राणा.

Hazaribagh Nagar Nigam Election Result: हजारीबाग नगर निगम में कुल 36 वार्ड के विजेताओं का नाम सामने आ चुका है. नीचे सभी वार्ड के विजेताओं का नाम देखें...

विज्ञापन

Hazaribagh Nagar Nigam Election Result: अरविंद कुमार राणा ने हजारीबाग नगर निगम मेयर का चुनाव जीत लिया है. उन्हें कुल 23500 वोट मिले हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 4657 वोटों से हरा दिया है. सरफराज को 18847 वोट मिले हैं. इसके साथ ही हजारीबाग नगर निगम चुनाव में सभी 36 वार्ड पार्षदों का चुनाव परिणाम भी सामने आ गया है. आधिकारिक तौर पर घोषणा होने में देर हो सकती है. हालांकि गिनती के बाद लगभग सभी वार्ड के विजेताओं का फैसला हो गया है. इसमें कई नये चेहरे हैं. वहीं, कई पुराने चेहरे को मतदाताओं ने दोबारा मौका दिया है. जीते हुए सभी 36 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं…

कुल 36 वार्ड के विजेताओं के नाम

  • वार्ड 1 – सजदा खातून
  • वार्ड 2 – निखत यास्मीन
  • वार्ड 3 – विजय प्रसाद
  • वार्ड 4 – अनिल प्रसाद
  • वार्ड 5 – रेखा सिंह
  • वार्ड 6 – रिंकू वर्मा
  • वार्ड 7 – रीता नाथ
  • वार्ड 8 – अनीता गुप्ता
  • वार्ड 9 – बैजनाथ राम
  • वार्ड 10 – पाकीजा खातून
  • वार्ड 11 – मुर्मू चांकी
  • वार्ड 12 – निशा सिंहा
  • वार्ड 13 – विकास यादव
  • वार्ड 14 – प्रभा गुप्ता
  • वार्ड 15 – अंशिका प्रिया
  • वार्ड 16 – जमील कुरैशी
  • वार्ड 17 – कुणाल चौरसिया
  • वार्ड 18 – रुपाली कुमारी
  • वार्ड 19 – शिला देवी
  • वार्ड 20 – पमिता सिन्हा
  • वार्ड 21 – टिंकू खान
  • वार्ड 22 – मिताली रश्मि
  • वार्ड 23 – दीपक सिंह
  • वार्ड 24 – क्रांति देवी
  • वार्ड 25 – भूलन राम
  • वार्ड 26 – मोना देवी
  • वार्ड 27 – सोनी क्षेत्री कृष्णा
  • वार्ड 28 – दीप रंजन
  • वार्ड 29 – मीना देवी
  • वार्ड 30 – समां परवीन
  • वार्ड 31 – सुधा कुमारी
  • वार्ड 32 – मुस्तकीम उर्फ मंडूल
  • वार्ड 33 – मुन्नी देवी
  • वार्ड 34 – कैलाश साव
  • वार्ड 35 – अनामिका पासवान
  • वार्ड 36 – अविनाश यादव

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: खूंटी में भाजपा की ‘रानी’ का राज, रांची से रोशनी खलखो की प्रचंड बढ़त

चास नगर निगम: मेयर पद की रेस में जमील अख्तर आगे, पहले राउंड में मिले 5,096 वोट, जानें बाकी का हाल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola