ePaper

राजभवन सचिवालय के निर्देश पर एलएलएम की प्रवेश परीक्षा रद्द

Updated at : 11 Mar 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
राजभवन सचिवालय के निर्देश पर एलएलएम की प्रवेश परीक्षा रद्द

हटाये गये विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष एवं सीसीडीसी

विज्ञापन

हटाये गये विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष एवं सीसीडीसी हज़ारीबाग. विनोबा भावे विवि द्वारा आयोजित एलएलएम की प्रवेश परीक्षा जो 18 फरवरी 2025 को विभावि में हुई थी, उसे राजभवन सचिवालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में विनोबा भावे विवि ने 10 मार्च की देर शाम को रद्द कर दिया. एक छात्र संगठन ने परीक्षा में खुल कर धांधली होने का आरोप लगाया था. राजभवन के एक अधिकारी जांच करने के लिए विश्वविद्यालय आये थे. उन्हीं के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रवेश परीक्षा रद्द करने का निर्देश विश्वविद्यालय को भेजा गया है. मंगलवार को अलग-अलग अधिसूचना जारी कर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ विकास कुमार तथा सीसीडीसी डॉ किशोर कुमार गुप्ता को राजभवन सचिवालय से प्राप्त पत्र के आलोक में अपने पदों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है. विनोबा भावे विवि द्वारा जारी अधिसूचना में दो वर्ष के कार्यकाल वाले टेन्योर पद से कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व मुक्त किये जाने के संबंध में कोई कारण नहीं बताया गया हैं. दोनों शिक्षकों को कुलपति के आदेश से क्रमशः इतिहास विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola