Landslide in Jharkhand: भू-स्खलन से हजारीबाग के बभनबै पहाड़ का एक हिस्सा ढहा

हजारीबाग में भरभराकर गिरा पहाड़ का एक हिस्सा. फोटो : प्रभात खबर
Landslide in Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बड़ी घटना हुई है. 11 अगस्त को हजारीबाग शहर से सटे बभनबै पहाड़ में भू-स्खलन हुआ. पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया. चारों ओर धूल का गुबार उठने लगा. पहाड़ के गिरने की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गयी. विशेषज्ञ कहते हैं कि यह स्थानीय आपदा है, जो आने वाले दिनों में और बड़ी हो सकती है.
Table of Contents
Landslide in Jharkhand: हजारीबाग के बभनबै पहाड़ पर अचानक हुआ भू-स्खलन केवल एक स्थानीय आपदा नहीं, बल्कि एक गंभीर पर्यावरणीय चेतावनी है. पत्थर उत्खनन जैसी मानवीय गतिविधियों ने वर्षों पहले इस पहाड़ की प्राकृतिक संरचना को कमजोर कर दिया था, जिसका असर अब विनाशकारी रूप में सामने आ रहा है. 2 मिनट के भीतर पहाड़ का विशाल हिस्सा ढहना न केवल प्राकृतिक संतुलन के टूटने का संकेत हैं, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पर्यावरणीय नियमों और चेतावनियों की अनदेखी किस तरह भविष्य में और बड़ी त्रासदियों को जन्म दे सकती है.
सुबह 7 बजे पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया
हजारीबाग शहर से सटे बभनबै पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार की सुबह करीब 7 बजे भरभराकर ढह गया. इससे पूरा इलाका धूल के गुबार से भर गया और कई पेड़-पौधे जमींदोज हो गये. पहाड़ के गिरने की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी. यह जिले की ऐसी पहली घटना है. कई लोगों ने इस घटना को मोबाइल में कैद किया है. घटना के बाद पहाड़ के आसपास बसी आबादी में दहशत है. इस घटना को लेकर शहर के पर्यावरणविदों ने चिंता जतायी है.
30 साल पहले पहाड़ पर हुआ था पत्थर का खनन
इस पहाड़ी में 30 साल पहले पत्थर उत्खनन का कार्य किया गया था. अचानक हुए भू-स्खलन से बभनबै पहाड़ का स्वरूप बदल गया है. 2 मिनट के अंदर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. हजारों टन मलबा उसकी तलहटी में जमा हो गया है. कुछ मलबा खनन से बने तालाब में गिरा है. इससे पहाड़ की हरियाली को नुकसान हुआ है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले फॉरेस्ट एक्ट लागू नहीं था- खनन पदाधिकारी
इधर, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि 30 साल पहले फॉरेस्ट एक्ट लागू नहीं था. उस समय पहाड़ क्षेत्र में पत्थर उत्खनन किया गया था. इस खनन के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है. बभनबै पहाड़ की तराई में पत्थर उत्खनन के कारण यहां तालाब-सा बन गया है.
2 दिन से लगातार गिर रहे थे छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े
यहां आसपास के लोग नहाने व कपड़े धोने के लिए आते हैं. कुछ महिलाओं ने बताया कि 2 दिन से पहाड़ के ऊपर से छोटे-छोटे पत्थर के टुकड़े लगातार गिर रहे थे. वह इसे नजरअंदाज कर रहीं थीं.
Landslide in Jharkhand: पहले 3-4 बड़े पत्थर गिरे
प्रत्यक्षदर्शी उदय कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे रोज की तरह बभनबै पहाड़ के किनारे टहल रहा था. इसी दौरान पहाड़ी के एक हिस्से से 3-4 बड़े पत्थर गिरे. इससे वहां टहल रहे लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई. देखते ही देखते पहाड़ का कमजोर हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया.
बभनबै पहाड़ पर भू-स्खलन मानवीय गतिविधियों के कारण हुआ है. इस पहाड़ पर कई दशक पहले पत्थर उत्खनन किया गया था. इस दौरान पहाड़ की संरचना में खराबी आ गयी. लगातार बारिश के कारण पहाड़ की जड़ तक पानी का रिसाव हुआ है. इससे मिट्टी और पत्थरों की पकड़ ढीली हो गयी. उत्खनन के दौरान खाली जगह को भरने का प्रयास नहीं किया गया और पहाड़ का आधार कमजोर हो गया. इसकी वजह से यह भू-स्खलन हुआ है.
डॉ सरोज, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
इसे भी पढ़ें
बिहार में एसआईआर का झारखंड में विरोध, भाकपा माले ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
PHOTOS: साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान के पार, बाढ़ में घिरी 20 हजार आबादी, सभी स्कूल बंद
Karma Puja 2025: रांची में धूमधाम से मनेगा करम पूजा महोत्सव 2025, शुरू हो गयी तैयारी
मौसम विभाग ने एक के बाद एक 4 येलो अलर्ट जारी किये, इन जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




