ड्रोन कैमरे व पांव के निशान से हाथियों के झुंड की तलाश

Updated:
विज्ञापन

राज्य स्तरीय वन विभाग की विशेष टीम सक्रिय

विज्ञापन

चुरचू. जंगली हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय वन विभाग की विशेष टीम सक्रिय हो गयी है. हजारीबाग और रामगढ़ वन प्रमंडल ने अलग-अलग दल गठित कर चुरचू प्रखंड के करगी, बोदरा, बाली गांव के कोरोंजा दहर, दिशोम होर और बदरा पानी जंगलों में सघन अभियान शुरू किया है. हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीन ड्रोन कैमरे लगाये गये हैं, वहीं ग्रामीण पांव के निशान के सहारे झुंड की तलाश में जुटे हैं. हजारीबाग आरसीएफ आरएन मिश्रा ने बताया कि ओडिसा से 10 सदस्यीय एक्सपर्ट टीम और पशु चिकित्सक को बुलाया गया है. आवश्यकता पड़ने पर हाथियों को बेहोशी का इंजेक्शन देकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जायेगा. शनिवार अहले सुबह से अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक झुंड का ठिकाना नहीं मिल सका है. बोकारो आरसीएफ तांगा पांडयन ने बताया कि दूसरी पाली की टीम रात में कॉरिडोर और पैरों के निशान के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलायेगी. अधिकारियों ने जल्द सफलता की उम्मीद जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola