16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार पेडलर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार पेडलर गिरफ्तार

छापामारी अभियान

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत मुफ्फसिल पुलिस ने 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार पेडलरों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इनमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रोला गांव के राहुल कुमार उर्फ गोलू, प्रदीप कुमार, विनय कुमार और प्रकाश कुमार का नाम शामिल है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी रोशन कुमार वर्णवाल ने कहा कि गिरफ्तार चारों आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में युवकों को ब्राउन शुगर बेचते थे. सूचना के आधार पर छापामारी कर अमनारी के समीप से चारों को पकड़ा गया. अभियान में लगातार मिल रही है सफलता एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान में 30 जनवरी से अबतक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री मामले में हजारीबाग पुलिस 20 तस्करों व पेडलरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. 30 जनवरी को कोर्रा पुलिस ने 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर और 351700 नकद के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. छह फरवरी को बड़कागांव पुलिस ने 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया था. सात फरवरी को बरकट्ठा पुलिस ने 7.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को पकड़ा था. वहीं 10 फरवरी को बड़ाबाजार टीओपी पुलिस ने 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा थाय

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola