झामुमो का स्थापना दिवस चार को, सीएम आयेंगे

Updated:
विज्ञापन
झामुमो का स्थापना दिवस चार को, सीएम आयेंगे

जिला कार्यालय हजारीबाग हीराबाग में झामुमो की बैठक हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग. चार अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इसे लेकर जिला कार्यालय हजारीबाग हीराबाग में झामुमो की बैठक हुई. बैठक में कुणाल यादव, झमन सिंह भोगता ने संजीव बेदिया के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. संजीव बेदिया ने कहा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विधायक मथुरा प्रसाद, झामुमो केंद्रीय महासचिव सह मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडे,फागु बेसरा शामिल रहेंगे. कार्यक्रम हजारीबाग जिला स्कूल हाई के प्रांगण में होगा. अध्यक्षता झामुमो केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की. संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया. मौके पर विकास राणा, अंजली कुमारी, रमेश साहू, संजय कुमार सिंह, दिलीप वर्मा, उज्ज्वल कुमार सिंह, लखनलाल महतो, शमीम अंसारी, राकेश मिश्रा, दीपक राय, राजकुमार मेहता, नासिर अंसारी, राजा खान, सुरेंद्र बांडो, सुनील शर्मा, यासीन खाना, रवि सिंह, कपिल चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola