स्कूल खुले, दोपहर में घर लौटते समय बच्चे हो रहे पसीने-पसीने
Updated at : 18 Jun 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव में हीट वेव के बीच भरी दोपहरी में स्कूल से घर जाने को बच्चे विवश हैं.
विज्ञापन
बड़कागांव.
बड़कागांव में हीट वेव के बीच भरी दोपहरी में स्कूल से घर जाने को बच्चे विवश हैं. 18 जून से बड़कागांव के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल चुके हैं. स्कूल का समय सुबह 6:45 से 1:00 दोपहर तक है. सुबह में बच्चों को स्कूल आने में परेशानी तो नहीं होती है, लेकिन चिलचिलाती धूप में बच्चे घर जाने को मजबूर हो जाते हैं. मौसम विभाग के अनुसार 21 जून के बाद मानसून का प्रवेश होना है. मानसून को आने से पहले गर्मी कम नहीं हो रही. हालांकि 17 जून की दोपहर में बादल छाये थे, 18 जून को एक घंटे तक बादल छाया रहा, जिससे लोगों को धूप से राहत मिली थी. दोपहर के बाद से बादल छट गये. जेठ की दुपहरिया की गर्म हवा की थपेड़ों से चेहरे झुलस जा रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




