Hajipur News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

मुआवजे की मांग के लिए स्थानीयों ने सड़क जाम कर दी

Hajipur News : महुआ-हाजीपुर मार्ग पर शव रखकर हंगामा, गर्मी में राहगीर परेशान

विज्ञापन

Hajipur News (दिलीप कुमार) : महुआ थाना क्षेत्र के गरजौल पहाड़पुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई.मृतक की पहचान चांदसराय गांव निवासी जयलाल पंडित के 40 वर्षीय पुत्र शंभू पंडित के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव उठाकर मंगरू चौक पर रखकर महुआ,हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर मृतक शंभू पंडित गैस सिलेंडर लाने के लिय अपनी बाइक से घर से निकला था.इसी दौरान पहाड़पुर चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया.इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव उठाकर घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर मंगरू चौक लेजाकर महुआ,हाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा और प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार में ट्रैक्टर की परिचालन के कारण हादसा हुई है. ग्रामीणों ने चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराना चाहा लेने आक्रोशित लोग नहीं माने. जिस कारण आमलोगों को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई.

Also Read : Hajipur News : राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन