महिलाओं को मशरूम की खेती करने के लिए दिया प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 4:02 PM

विज्ञापन

आर एंड आर कॉलोनी में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के सौजन्य से दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव.

आर एंड आर कॉलोनी में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के सौजन्य से दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि कोल परियोजना के जीएम पंकज ध्यानी, डीजीएम संजीत कुमार सेनापति द्वारा दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया. पंकज ध्यानी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह ट्रेनिंग दी जा रही है. संस्था के सचिव देवंती देवी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अर्थ मजबूत करना है. इसीलिए मशरूम की खेती करने के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. मौके पर संस्था के निदेशक आनंद प्रसाद कुशवाहा, प्रोग्राम मैनेजर संध्या कुमारी व प्रशिक्षण ले रही महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola