जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 21 Jul 2024 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
जेबीकेएसएस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

रांची में सहायक पुलिस कर्मियों पर किये गये पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं ने केरेडारी में राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

केरेडारी.

रांची में सहायक पुलिस कर्मियों पर किये गये पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जेबीकेएसएस के कार्यकर्ताओं ने केरेडारी में राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया. केरेडारी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के बरर्बतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में जमकर नारा लगाया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार खतियानी, मूलवासी के लिए कुछ नहीं कर पायी. सहायक पुलिसकर्मियों का मानदेय मात्र दस हजार रुपये है. इस मंहगाई में पूरे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है. मौके परप्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, अनिल मुंडा, महेश रजक, हिरामन महतो, उमेश कुमार, नारायण रजक, ख्याली कुमार साव, महेंद्र यादव, करण कुमार, चेतलाल महतो, उपेंद्र गुप्ता, अमर कुमार मेहता, उपेंद्र यादव, कार्तिक महतो, मंदीप कुमार, संजीत कुमार कुशवाहा समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola