मोकामा के गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर रेड, पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

Sonu Monu Gang Raid: मोकामा में गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पुलिस की रेड हुई. इसके बाद सोनू-मोनू के पिता और अधिवक्ता प्रमोद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल प्रमोद सिंह से पूछताछ करने में जुटी है.

विज्ञापन

Sonu Monu Gang Raid: सोनू-मोनू गैंग के घर एक बार फिर पुलिस ने दबिश दी. दोनों मोकामा के पंचमहला थाने के नौरंगा गांव के रहने वाले हैं. बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची. इसके बाद सोनू-मोनू के पिता और अधिवक्ता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब उनसे पूछताछ करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले में हुई प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध खनन के आरोप में की गई थी. पंचमहला थाना इलाके में बड़े पैमाने पर सफेद बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. उस कार्रवाई के दौरान बाइक और जेसीबी को जब्त किया गया था. इतना ही नहीं, हथियार जब्ती और उसके साथ बदमाश भी पकड़े गए थे. लेकिन खनन स्थल के पास से जिस बाइक को जब्त किया गया था, उसे बदमाश लेकर फरार हो गए थे. इसके बाद वह बाइक सोनू-मोनू के पिता के घर से बरामद हुई.

पुलिस को मिली थी ये सूचना

ऐसे में जब पुलिस को यह सूचना मिली कि प्रमोद सिंह घर पर मौजूद हैं, तब पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची. इसके बाद प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया. बताया यह भी जा रहा है कि सोनू-मोनू के पिता पर अनंत कुमार सिंह के जलालपुर निवासी समर्थक मुकेश कुमार पर गोली चलवाने का भी आरोप है. इसे लेकर भी प्रमोद सिंह से पूछताछ की जा सकती है.

छापेमारी के लिए पुलिस को ही देनी पड़ी थी तलाशी

हाल ही में मुकेश कुमार पर फायरिंग के बाद जब पुलिस सोनू-मोनू के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी, तो उसे तलाशी देनी पड़ी थी. लेकिन उस मामले में प्रमोद सिंह ने जमानत ले ली थी. अब पूछताछ के दौरान कुछ नए खुलासे हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि सोनू की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. ऐसे में मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष की हकीकत आई सामने, फायरिंग, धमकी, मारपीट समेत ये मामले पहले से हैं दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन