औरंगाबाद: रफीगंज में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: रफीगंज के जाखीम पड़रिया गांव में खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान राजेश महतो की मौत हो गई. परिजनों ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखीम पड़रिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्वर्गीय सूर्यदयाल महतो के 50 वर्षीय पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेत जाने के दौरान टूटे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए किसान

मिली जानकारी के अनुसार राजेश महतो शुक्रवार सुबह कृषि कार्य के लिए घर से करीब 700 मीटर दूर उत्तर दिशा स्थित बधार में गए थे. इसी दौरान पहले से टूटकर जमीन पर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसआई कौशलेंद्र कुमार सिंह, एसआई सुधांशु कुमार, एसआई शमा परवीन समेत अन्य पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि राजेश महतो एक मेहनतकश किसान थे. उनके परिवार में पत्नी केसरी देवी, पुत्र कृष्ण कुमार तथा दो पुत्रियां रिंकी देवी और सविता कुमारी हैं. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

मुआवजे की उठी मांग

जदयू नेता सुनील कुमार वर्मा, मुखिया विनय प्रसाद उर्फ मिटू, राजद नेता रणविजय यादव, डॉ. विकास यादव, रामस्वरूप यादव और श्रवण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन