Maruti Suzuki Jimny हुई महंगी, जानिए अब किस वेरिएंट के लिए कितनी चुकानी होगी कीमत
मारुति सुजुकी जिम्नी
Maruti Suzuki Jimny अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है. अगर आप इस 5-डोर 4x4 SUV को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए अब किस वेरिएंट के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.
अगर आप Maruti Suzuki Jimny 5-डोर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. कंपनी ने Jimny की सभी वेरिएंट्स की कीमतों में ₹7,500 तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें लागू होने के बाद इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.39 लाख हो गई है. हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद SUV के डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Jimny पहले की तरह बॉक्सी डिजाइन, लंबा व्हीलबेस, राउंड LED हेडलैंप, मस्कुलर बोनट और हनीकॉम्ब स्टाइल फाइव-स्लॉट ग्रिल के साथ आती है. यह SUV देशभर में केवल Maruti Suzuki के प्रीमियम Nexa डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेची जाती है और इसे Zeta व Alpha दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है.
Maruti Suzuki Jimny की नई कीमतें
Maruti Suzuki ने Jimny के सभी मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतों में समान रूप से बढ़ोतरी की है. ऐसे में अब-
- Zeta All Grip Pro MT (मैनुअल वेरिएंट) की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.32 लाख से बढ़कर ₹12.39 लाख हो गई है.
- Alpha All Grip Pro MT मैटेलिक (मैनुअल वेरिएंट) की कीमत ₹13.23 लाख से बढ़कर ₹13.31 लाख कर दी गई है.
- Zeta All Grip Pro AT (ऑटोमैटिक वेरिएंट) अब ₹13.45 लाख में उपलब्ध होगी, जबकि पहले इसकी कीमत ₹13.36 लाख थी.
- Alpha All Grip Pro AT Metallic (ऑटोमैटिक वेरिएंट) की कीमत ₹14.29 लाख से बढ़ाकर ₹14.37 लाख कर दी गई है.
कंपनी ने Jimny के अलावा हाल ही में अपनी पॉपुलर हैचबैक Swift और कॉम्पैक्ट सेडान Dzire की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है.
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Jimny में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है. खास बात यह है कि कंपनी सभी वेरिएंट्स में All Grip Pro 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर देती है, जिससे ऑफ-रोडिंग क्षमता और बेहतर हो जाती है.
किन SUVs से है मुकाबला?
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Jimny का सीधा मुकाबला Mahindra Thar और Force Gurkha जैसी ऑफ-रोड SUVs से होता है. हालांकि Thar और Gurkha आकार में बड़ी और ज्यादा रग्ड ऑफ-रोडिंग क्षमता वाली SUVs हैं, लेकिन Jimny अपनी कॉम्पैक्ट साइज, 5-डोर लेआउट और बेहतर शहर उपयोगिता की वजह से अलग पहचान रखती है.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने बढ़ा दिए Dzire के दाम, जानें अब कितनी देनी होगी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










