खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सैंपल लिये
Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :12 Apr 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन

पनीर और बेसन का सैंपल लेते हुए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया.
विज्ञापन
हज़ारीबाग. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने मेसर्स रेड क्लिफ, बाबूगांव चैक, मेसर्स अपना मार्ट, बाबूगांव चैक, खंडेलवाल मार्ट, ग्रैंडमाज किचन, इंद्रपुरी चैक और विनय जनरल स्टोर की जांच की. मौके पर पनीर और बेसन का सैंपल लेते हुए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया.
ट्रक दुर्घटना में चालक उप चालक घायल
चौपारण. जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में शनिवार की देर शाम बंगाल से मैग्नेट लोड कर यूपी जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में चालक मो ताजउद्दीन 56 वर्ष एवं उप चालक मो नूर आलम 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. उप चालक ने बताया आगे आगे चल रहे ट्रक ने घाटी में अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे दुर्घटना हुई. ट्रक के अंदर फंसे चालक व उप चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया. दोनों को रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










