रात्रि गश्ती प्रभावी बनायें व सीसीटीवी की संख्या बढ़ायें: चेंबर
Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 17 Apr 2025 5:19 PM
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे झंडा चौक, पैगोडा चौक, कांग्रेस ऑफिस चौक सहित अन्य चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से नियंत्रित किया जाये.
हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला, सौंपा ज्ञापन हजारीबाग. फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसपी अरविंद कुमार सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को बताया कि कुछ दिनों में हजारीबाग के विभिन्न व्यवसायिक इलाकों में चोरी की घटना बढ़ गयी है, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गयी है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा है कि शहर में रात्रि गश्ती प्रभावी बनाया जाये, व्यावसायिक क्षेत्रों में सीसीटीवी की संख्या और निगरानी बढ़ाई जाये तथा संदिग्ध लाेगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे झंडा चौक, पैगोडा चौक, कांग्रेस ऑफिस चौक सहित अन्य चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से नियंत्रित किया जाये. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, सह-सचिव तारीक अहमद रज़ा शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










