भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर कटकमदाग के हुरूदाग में छापामारी

विज्ञापन

कार्रवाई: गुप्त सूचना पर कटकमदाग के हुरूदाग में छापामारीकटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के हुरूदाग गांव स्थित एक घर से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया है. शराब के अवैध कारोबार में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान क्रिस्टोपाल हंस के रूप में की गयी है. इस आशय की जानकारी बुधवार को हजारीबाग मुख्यालय के एडिशनल एसपी अमित कुमार ने कटकमदाग थाना में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित गांव हुरूदाग में बड़े पैमाने पर क्लेमेंट हंस के घर पर नकली शराब बनायी जा रही है. इसमें झारखंड सरकार का क्यूआरकोड लगा कर हजारीबाग और इसके आसपास के क्षेत्रों में बेचा जा रहा है. इसी सूचना पर टीम गठित कर छापामारी की गयी, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद की गयी. इसमें ब्लैक डायमंड विह्सकी 145 पेटी 1740 पीस, 111 गोल्ड प्योर ग्रेन विह्स्की 245 पेटी 2940 पीस, एम्पायर गोल्ड विह्स्की 2980 बोतल, झारखंड सरकार का जाली क्यूआरकोड, स्टीकर करीब एक बंडल, खाली बोतल, प्लास्टिक ढक्कन, कांच की बोतल, मोबाइल, स्प्लेंडर बाइक समेत शराब बनाने वाले कई सामान को जब्त किया गया. पुलिस ने शराब के अवैध काराेबार में शामिल रहने के आरोप में हुरूदाग गांव के 19 वर्षीय क्रिस्टोपाल हंस (पिता दुगा हंस) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो व्यक्ति फरार हैं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. छापामारी दल में पेलावल अंचल इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुअनि निशांत केरकेट्टा, कृष्णा कुमार, जगदीश चंद्र मुर्मू, शंकर प्रसाद यादव समेत कटकमदाग थाना के पुलिस के जवान शामिल थे.

नौ लाेग बिजली चोरी करते पकड़े गये, लगा जुर्माना

हजारीबाग. बिजली चोरी के खिलाफ इचाक प्रखंड विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कृष्ण देव प्रजापति के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रखंड के कुटुमसूकरी, मोक्तमा एवं फ़ुरुका गांव में छापामारी की गयी, जिसमे नौ लोगों को अवैध तरीके से बिजली ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया. इन पर जुर्माना लगाते हुए राशि की वसूली की गयी. जिन उपभोक्ताओं से राशि वसूली गयी, उसमें मोक्तमा गांव के निरंजन साव, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, बबीता देवी, फ़ुरुका गांव से जितेंद्र गिरी, विनय मेहता, विदेशी शर्मा, कुटुमसुकरी से गंदौरी प्रजापति एवं विनोद कुमार मेहता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola