31.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का होली मिलन

एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी.

हजारीबाग. झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा हजारीबाग की ओर से मंगलवार को होली मिलन का आयोजन किया गया. जिला बोर्ड चौक कार्यालय में आयाेजित इस समारोह की अध्यक्षता योगेश्वर साहू ने की. कार्यक्रम में भाजपा नेता सुदेश कुमार चंद्रवंशी व शेफाली गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. शेफाली गुप्ता ने कहा कि गिले शिकवे भूल कर होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाये. इस दौरान लोगों ने फगुआ गीतों का आनंद उठाया. सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि होली का त्योहार एक दूसरे के सम्मान और प्यार का संदेश देता है. समाराेह में विजय साहू, उदय साव, श्याम किशोर प्रसाद, किशोर सावंत, रेणुका साहू, करुणा शुक्ला, मंजू मिश्रा, सावंत, निर्मला देवी, लालमोहन साहू, प्रदीप कुमार साहू, हेमराज कुमार साहू, मुकेश कुमार, राजकुमार साव, अजय साव, सूरज कुमार, सहदेव गुप्ता, अशोक कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश चंद्र चौरसिया, अवध किशोर साहू, राजेंद्र कुमार साव, नारायण साव, निरंजन गुप्ता, खूबलाल साव सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें