स्वास्थ्यवर्धक भोजन से बुद्धि का विकास होता है : गुरु जगदेव

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्यवर्धक भोजन से बुद्धि का विकास होता है : गुरु जगदेव

प्राकृतिक स्वस्थ जीवन विषय पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली में दर्शन नेचर क्योर सेंटर गुड़गांव के गुरु जगदेव भारती द्वारा प्राकृतिक स्वस्थ जीवन विषय पर प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई. गुरु जगदेव भारती ने बच्चों को कहा कि आप सभी प्रकृति से मिले आहार का सेवन करें. फास्ट फूड एवं जंक फूड के सेवन से बचें. साथ ही नशीली पदार्थों से बचें. स्वास्थ्यवर्धक भोजन से बुद्धि का विकास होता है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग-व्यायाम करें. प्राचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आहार को अपना कर निरोग रह सकते हैं. मंच संचालन प्रभारी आचार्य अनिल कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश सिन्हा ने किया. इस अवसर पर काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sallahuddin

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola