डेंटल काॅलेज में स्नातकोत्तर के छात्रों को सफलता का मिला मार्गदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एडं हॉस्पिटल में शनिवार को स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मार्गदर्शन परामर्श कार्यक्रम किया गया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एडं हॉस्पिटल में शनिवार को स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मार्गदर्शन परामर्श कार्यक्रम किया गया. ओएमआर प्रो डाॅ देवर्षी नंदी ने शामिल होकर छात्रों को बहुमूल्य सुझाव और परामर्श दिया. स्नातकोत्तर छात्रों को करियर सहित कई विषयों पर सफलता का सुझाव दिया. छात्रों ने संयुक्त रूप से मार्गदर्शन परामर्श कार्यक्रम का लाभ लेकर सफलता की ओर बढ़ने का संकल्प लिया. मौके पर डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि समय-समय पर छात्रों को करियर संबंधित मार्गदर्शन कार्यक्रम का होना जरूरी है. मार्गदर्शन से प्रेरित होकर छात्र सफलता की ओर बढ़ते हैं और समाज में कुछ बनकर अपने माता-पिता व संस्थान का नाम रोशन करते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










