प्रेमी युगल ने फौदारी बाबा शिव मंदिर में रचाई शादी

Updated at : 11 May 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फौदारी बाबा शिव मंदिर में रचाई शादी

फौजदारी बाबा मंदिर होलंग शिव मंदिर में शुक्रवार को बडकागांव से भागकर लड़की ने मुरूमातु के प्रेमी के साथ शादी रचाई.

विज्ञापन

टाटीझरिया.

फौजदारी बाबा मंदिर होलंग शिव मंदिर में शुक्रवार को बडकागांव से भागकर लड़की ने मुरूमातु के प्रेमी के साथ शादी रचाई. लड़की फुलो देवी पिता रतन गंझु के बडकागांव प्रखंड अंतर्गत बलोदर गांव की रहने वाली है. जबकि लड़का मनोज गंझु पिता संजय गंझु टाटीझरिया प्रखंड के मुरूमातू गांव का रहने वाला है. दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की का कहना है कि उसके परिजन किसी अन्य लड़के से उसकी शादी करना चाह रहे थे. इस कारण वह अपनी मर्जी से मुरूमातु लडके का घर अपने घर बडकागांव से अकेले आ गई और शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली.मनोज गंझु ने बताया की चार साल पहले मेरे बडे भाई ने मेरी प्रेमिका की बडी बहन के साथ इसी तरह प्रेम विवाह किया था. उस समय मेरे बडे भाई की साली फूलों पर नजर पडी देखते ही देखते दोनों करीब आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola