घर का दरवाजा तोड़कर 40 हजार नकद सहित छह लाख के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर का दरवाजा तोड़कर 40 हजार नकद सहित छह लाख के जेवरात की चोरी

घर का दरवाजा तोड़कर 40 हजार नकद सहित छह लाख के जेवरात की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटकमसांडी

कटकमदाग थाना क्षेत्र के लुटा गांव में 27 मई की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आयी. भुक्तभोगी रवींद्र कुमार दास अपने परिवार के साथ टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा अमनारी गांव में एक समारोह में शामिल होने गये थे. इसी दौरान उनके घर में चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने मुख्य दरवाजे और अलमीरा का ताला तोड़कर घर में रखे गोदरेज और बख्शा को निशाना बनाया. इसमें से 40,000 नकद और लगभग छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिये गये. चोरी गये सामानों में मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान के झुमके, लांकेट, नगबेसर, चांदी की पायल, बाला, कमर खोसनी और क्लिप समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं.

घटना का पता गुरुवार सुबह चला

घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब रवींद्र कुमार के पिता प्रेमचंद रविदास पुराने घर से नये घर की ओर आये और दरवाजे का टूटा ताला देखा. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुत्र रवींद्र कुमार को दी. उस समय रवींद्र कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में समारोह में शामिल थे. चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि रवींद्र कुमार को इलाज के लिए वेल्लोर जाना था, लेकिन चोरी की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. घटना के बाद घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला. इस संबंध में रवींद्र कुमार दास ने कटकमदाग थाना में केस दर्ज कराया है.

कोट…चोरी की सूचना मिलते ही फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर भेजा गया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola