पानी में डूबने से मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन
पानी में डूबने से मासूम की मौत

पानी में डूबने से मासूम की मौत

विज्ञापन

विष्णुगढ़. जमुनिया नदी में गुरुवार को हुई घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. रामनगर, हजारीबाग निवासी डिक्कू कुमार का 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार अपने नाना सीताराम साव के घर विष्णुगढ़ आया हुआ था. दोपहर में वह मोहल्ले के बच्चों के साथ जमुनिया नदी में नहाने गया. नहाते समय वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया, जहां पानी का बहाव तेज़ और गहराई अधिक थी. बच्चों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने प्रयास कर शव को बाहर निकाला और विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि जमुनिया डैम का पानी ऊंचाई से गिरने के कारण उस जगह की जमीन कटकर गहरी हो गयी है और हमेशा भारी मात्रा में पानी जमा रहता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola