मेरा गांव, मेरा गौरव के तहत 70 किसानों को प्रशिक्षण मिला
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 May 2026 10:03 PM
मेरा गांव, मेरा गौरव के तहत 70 किसानों को प्रशिक्षण मिला
चौपारण. मानगढ़-प्रजापत नगर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से मेरा गांव, मेरा गौरव के तहत गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान के तहत 70 किसानों को प्रशिक्षित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन निदेशक डॉ सीएच श्रीनिवास राव एवं प्रभारी डॉ एसके महंता ने किया. कार्यक्रम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजय बहादुर सिंह चौहान ने किसानों को किसानों को संतुलित उर्वरकों के सही उपयोग एवं प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी. वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान पहले मिट्टी के जांच के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग करें. तभी कम भूमि खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते है. डॉ काशीनाथ तेली एवं डाॅ आशा कुमारी ने डोलमाइट के बारे में बताया. इससे मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है. मिट्टी के अंदर जो कीट फसल को नुकसान पहुंचाती है, इसके लिए चार किलो प्रति कट्ठा के हिसाब से खेत में छिड़काव के बाद जोताई करें. उसके बाद फसल का बोवाई करें. एफपीओ दीपक कुमार ने किसानों के बीच प्रत्येक किसान को 25 किलो निःशुल्क दिया. प्रशिक्षण में कैलाश साव, पिंटू कुमार गुप्ता, नारायण साव, प्रिंस कुमार, पियुष कुमार, कुंती देवी, प्रकाश सिंह, रत्न प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, प्रेमलता देवी, ममता देवी, किरण देवी, सदन साव, संजय साव, पप्पू रजक, सावित्री देवी, रूपा देवी प्रदीप शर्मा सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










