झांकियों को महासमिति की ओर से किया गया सम्मानित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सखिया लालपुर चौक में नवमी की रात से दशमी के दो बजे तक जुलूस सड़कों पर रहा. इसमें हजारों राम भक्त जुलूस में नाचते-गाते व लाठी-भाला व तलवार से करतब दिखाये.
विज्ञापन
हजारीबाग.
सखिया लालपुर चौक में नवमी की रात से दशमी के दो बजे तक जुलूस सड़कों पर रहा. इसमें हजारों राम भक्त जुलूस में नाचते-गाते व लाठी-भाला व तलवार से करतब दिखाये. कई युवक मुगदर भांजते रहे. रामनवमी महासमिति अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वयंसेवी और सामाजिक कार्यकर्ता मेला को सफल बनाने में जुटे रहे. 13 अखाड़ों की आकर्षक झांकियों का मिलान सखिया बगीचा में हुआ. सभी अखाड़ों के झांकियों को महासमिति की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया. सभी जुलूस में मुफस्सिल पुलिस और जैप के जवान शामिल थे. वीरबीर, ओरिया, सिघानी, बहैरी, सखिया, गुडवा, कानी मुडवार, बेला मुडवार, कर्बेकला और कर्वे खुर्द की आकर्षक झांकियां निकाली गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










