ePaper

15 जुलाई से खुलेंगे सरकारी स्कूल

Updated at : 25 Jun 2020 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
15 जुलाई से खुलेंगे सरकारी स्कूल

15 जुलाई से खुलेंगे सरकारी स्कूल

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले भर में सरकारी स्कूल 15 जुलाई से खुलने की संभावना है. सरकार से निर्देश मिलने के बाद हजारीबाग शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल खोलने की तैयारी शुरू की गयी है. पहले फेज में नौ से 12वीं तक की कक्षाओं को चालू किया जायेगा.

इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र जारी किया गया. पत्र में शिक्षाकर्मियों एवं स्कूल प्रबंधक से स्कूलों की विधि व्यवस्था दुरुस्त कर 29 जून तक रिपोर्ट मांगी गयी है.

जारी पत्र में कहा गया है कि बीते दिनों राज्य परियोजना निदेशक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत में 15 जुलाई से स्कूल खोलने की संभावनाओं पर चर्चा हुई है. निदेशक ने स्कूल खोलने के लिए तैयारी का निर्देश दिया है.

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola