कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग, निगम ने बुझायी

Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 09 Apr 2025 8:02 PM

विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि डंपिंग यार्ड पर बोरिंग कर पानी की व्यवस्था करें, ताकि आपातकालीन में उसका उपयोग किया जा सके.

विज्ञापन

कचरा लोड वाहन को प्लास्टिक से ढंक कर ले जायें: नगर आयुक्त हजारीबाग. शहर के मंडई स्थित नगर निगम के कचरा डंपिंग यार्ड में आग लग गयी. सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया. बाद में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय भी डंपिंग यार्ड पहुंचे. शॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट का काम कर रहे गुरु रामदास एजेंसी को दिशा-निर्देश दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि डंपिंग यार्ड पर बोरिंग कर पानी की व्यवस्था करें, ताकि आपातकालीन में उसका उपयोग किया जा सके. यार्ड में जेसीबी मशीन रखने को कहा है, ताकि कचरे को एकत्रित किया जा सके. सफाई वाहन चालकों को प्लास्टिक से कचरा ढंक कर ढुलाई करने का निर्देश दिया है. इसके लिये हेड जमादार को सभी सफाई वाहनों को शीघ्र ही प्लास्टिक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं. उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड में आगजनी की यह दूसरी घटना है. इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये एजेंसी को काम में सुधार लाने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola