अगले बरस तू जल्दी आना…के जयकारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणपति पूजा धूमधाम से मनायी गयी. मंगलवार को गणेश की प्रतिमा विसर्जित किया गया.
विज्ञापन
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणपति महोत्सव
हजारीबाग.
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में गणपति पूजा धूमधाम से मनायी गयी. मंगलवार को गणेश की प्रतिमा विसर्जित किया गया. काॅलेज परिसर में भ्रमण के दौरान अबीर-गुलाल एक-दूसरे को लगाकर झूमते-गाते भक्ति में लीन होकर जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना, देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके. मुकुंदगंज स्थित तालाब में आरती कर विसर्जित किया गया. सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने सभी के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली, ऋद्धि-सिद्धि की कामना की. मौके पर प्राचार्य डॉ के श्रीकृष्ण, उपप्राचार्य डॉ अंकुर भार्गव, डॉ देवर्षि नंदी, डॉ सौम्या वर्मा, डॉ गुंजन सिन्हा, डॉ सृष्टि, डॉ कुमारी शालिनी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ अन्नपूर्णा अहूजा, डॉ शेखर प्रशांत, डॉ धृतिमान बैद्य, डॉ मो ऐसन रजी, डॉ आद्या सिंघल, डॉ ऐश्वर्या धाम, डॉ उदय कुमार, डॉ विपुल कुमार श्रीवास्तव, डॉ सौरव पूरबे, डॉ दीपक कुरुप, डॉ सुभ्रा डे, डॉ एमडी ज़ैघम रजा, डॉ अनुभूति, डॉ अविनाश सिन्हा, डॉ शाजिया महरीन, डॉ गुरिंदर कौर, डॉ ऋषिता मजूमदार, डॉ प्रशांत एस पाटिल, डॉ देबाशीष बसाक, डॉ सौवीर मोहन पांडे, डॉ दया शंकर मिश्रा, डॉ रोहित आनंद, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ मृत्युंजय केशरी, डॉ कुमारी आकांक्षा, डॉ डॉली, सिद्धार्थ वासनिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










