ePaper

झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच जिला संयोजक मंडली का गठन

Updated at : 12 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच जिला संयोजक मंडली का गठन

राज्य में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने राजीव कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. इसके अलावा झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच की हजारीबाग जिला संयोजक मंडली का भी गठन किया. संयोजक मंडली में देवनाथ मेहता, महेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार सरोज, डॉ मनोज कुमार सिंह, इंद्रदेव मेहता, रौशन कुमार शामिल हैं. इस दौरान बटेश्वर मेहता ने कहा कि राज्य में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसमें झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों को जोड़ना है. आज झारखंड के कई स्वतंत्रता सेनानी और आंदोलनकारी के परिवारों की कोई खोज खबर लेने वाला नहीं रह गया है. ऐसे में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच ने यह कदम उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

SALLAHUDDIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola