बंदोबस्त कार्यालय के पांच कर्मियों का तबादला, तीन एएसओ की इंट्री

Updated:
विज्ञापन
बंदोबस्त कार्यालय के पांच कर्मियों का तबादला, तीन एएसओ की इंट्री

बंदोबस्त कार्यालयों में राज्य स्तर पर कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है

विज्ञापन

1हैज1में- बंदोबस्त कार्यालय हजारीबाग आरिफ हजारीबाग. बंदोबस्त कार्यालयों में राज्य स्तर पर कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की उपनिदेशक नूतन कुमारी द्वारा 31 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. आदेश के अनुसार, हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत मोहर्रिर राकेश कुमार (भोजपुर, बिहार) एवं जया आफताब (पटना, बिहार) को धनबाद स्थानांतरित किया गया है। वहीं, रांची कार्यालय से मोहर्रिर अमित कुमार अमितेश (सुपौल, बिहार) एवं निम्नवर्गीय लिपिक राजीव कुमार (समस्तीपुर, बिहार) को दुमका भेजा गया है. दुमका कार्यालय में कार्यरत लिपिक मनिपा कुमारी (गुमला, झारखंड) को रांची स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा, तीन सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी है. विभागीय अधिसूचना के अनुसार, विजय कुमार महतो (कोडरमा) को अंचल अधिकारी कटकमदाग, सुदीप एक्का (रांची) को रामगढ़ एवं अरुण कुमार मुंडा (रांची) को हंटरगंज (चतरा) से स्थानांतरित कर हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. हजारीबाग बंदोबस्त कार्यालय के अधीन चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो का कुछ भाग सहित छह जिले आते हैं. इसका मुख्यालय 1995 से हजारीबाग में है. 15 जुलाई से बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह को मिला है. एक फरवरी 2025 से यह पद रिक्त था. वर्तमान में दो प्रभारी पदाधिकारी एवं 15 में से 11 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद खाली हैं. केवल एक सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुनामी मिंज कार्यरत हैं. वहीं, 20 कानूनगो के पदों में एक भी पदस्थापित नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola