15 साल बाद शुरू हुई शहर के मुख्य नाले की सफाई

महापौर अरविंद कुमार की पहल पर शुरू हुआ सफाई अभियान
हजारीबाग. शहर के मुख्य नाले का सफाई कार्य 15 वर्ष बाद शुरू हुआ. यह कार्य महापौर अरविंद कुमार की पहल पर शुरू किया गया. नाला कूड़ा-कचरा से भरा हुआ है. बरसात के दिनों में इस नाले से पानी का बहाव धीमा रहता है, जिससे नाले की अगल-बगल की कॉलोनियों में जल जमाव की समस्या रहती है. इस नाला का बहाव अन्नदा चौक से खिरगांव पुल तक करीब दो किमी तक है. महापौर अरविंंद कुमार राणा ने सोमवार को सफाई कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मई माह तक मुख्य नाला की सफाई पूरी कर ली जायेगी. शहर में जल जमाव की समस्या न हो, इसे ध्यान में रखकर नाला की सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. नालों के मिलने के स्थान पर जाली लगायी जायेगी, जिससे कचरा का प्रवेश नहीं होगा
नाले के दिनों किनारों से अतिक्रमण हटेगा
मुख्य नाला के दोनों किनारे पर अतिक्रमण से नाला संकीर्ण हो गया है. वार्ड पार्षद जमील कुरैशी ने बताया कि यह नाला पहले नदी के रूप में था. जिसकी चौड़ाई करीब 60 से 120 फीट तक होती थी, लेकिन अब नाला के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण यह संकीर्ण हो गया है, जिससे पानी का बहाव पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है. महापौर ने कहा कि सफाई कार्य करने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की भी योजना बनायी जा रही है. मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जायेगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




